वैज्ञानिकों ने खोजी अनोखी चिड़िया, आधी नर और आधी मादा

By: Pinki Tue, 13 Oct 2020 4:48:19

वैज्ञानिकों ने खोजी अनोखी चिड़िया, आधी नर और आधी मादा

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी चिड़िया खोजी है, जो आधी नर और आधी मादा है। रिसर्चर्स के मुताबिक, ऐसी चिड़िया का जन्म तब होता है, जब नर के दो स्पर्म मादा के ऐसे अंडे से मिलते हैं, जिसमें दो न्यूक्लियस होते हैं। ऐसी स्थिति में भ्रूण में नर और मादा दोनों का क्रोमोजोम आ जाता है। ऐसा चिड़ियों में कम ही होता है। 64 साल पहले अमेरिका के पाउडरमिल एविएशन रिसर्च सेंटर में ऐसा मामला सामने आया था। इस चिड़िया का नाम रोज-ब्रेस्टेड ग्रूजबीक्स है। इसके एक हिस्से में नर चिड़ियों जैसे काले और बड़े पंख हैं, वहीं दूसरे मादा वाले हिस्से में ब्राउन और यलो पंख हैं। इसके चेस्ट पर कोई स्पॉट नहीं हैं। यह मादा चिड़िया का लक्षण है। यह चिड़िया उत्तरी अमेरिका में पाई जाती है। अगर यह माइग्रेट करती है तो मैक्सिको और दक्षिणी अमेरिका में भी पहुंच सकती है। यह कार्डिनल फैमिली से है।

bird,half male,half female,wildlife biologist,weird news ,वैज्ञानिकों ने खोजी अनोखी चिड़िया, आधी नर और आधी मादा

इसे खोजने वाले पेन्सिलवेनिया के पाउडरमिल नेचुरल रिजर्व के रिसर्चर्स का कहना है, जब चिड़िया नर और मादा दोनों होती है तो इसे गाएंड्रोमॉरफिज्म कहते हैं। रिसर्च टीम में शामिल एनी लिंडसे कहती हैं, यह मेरे जीवन का बेहद अद्भुत अनुभव रहा है। चिड़ियों की जनसंख्या की गणना करने के दौरान ये हमें मिली।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, आमतौर पर चिड़ियों में दाहिने हिस्से वाली ओवरी ही एक्टिव होती है। इस चिड़िया में भी दाहिना हिस्सा ही मादा वाला है। इसलिए यह अंडे भी दे सकती है और प्रजनन भी कर सकती है।

एनी लिंडसे कहती हैं, भविष्य में नर की तरह काम करेगी या मादा की तरह, यह इसकी आवाज पर निर्भर करेगा। अगर यह नर चिड़िया की तरह गुनगुनाएगी तभी मादा आकर्षित होंगी। या यह भी हो सकता है, यह खुद नर चिड़ियों की तरफ आकर्षित हो। ऐसे मामले बेहद दुर्लभ होते हैं, जो कई तरह की नई जानकारियां देते हैं। एनी कहती हैं, यह चिड़िया हमें 24 सितंबर की शाम को मिली थी। एनी का कहना है कि इसके पंख नर की तरह अभी और विकसित होने की संभावना है। इसके रंग और ज्यादा वाइब्रेंट होंगे। नर और मादा के बीच की लाइन और ज्यादा गहरी होगी।

ये भी पढ़े :

# आखिर क्यों वनवास के दौरान सिर्फ पीले कपड़ों में थी माता सीता? यहां जानें कारण

# इस देश में कोरोनाकाल के दौरान बच्चे पैदा करने वाले पेरेंट्स को सरकार दे रही पैसे, जानें आखिर क्यों

# पेपर की किल्लत के चलते यह देश जारी करेगा एक लाख का नोट, चाय या कॉफी के लिए देने पड़ते हैं बैग भरकर रूपये

# अनोखा मंदिर जिसमें प्रवेश के लिए चढ़ाना पड़ता है खून, कौरव और पांडवों की होती हैं पूजा

# बहू की हर आदत मंजूर लेकिन ना हो सोशल मीडिया की लत, विज्ञापन हुआ वायरल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com